हाय री नारी तेरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हाय री नारी तेरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

30.12.11

देखना, कोई औरत भगवान को छू न दे


देखना, कोई औरत भगवान को छू न दे

मार्केट से लौटते वक्त उस मंदिर के आगे रोज मेरे पांव ठिठक जाते हैं। औरतें दीवानों की तरह भीड़ लगाकर वहां खड़ी होती हैं। सूट वालियां भी, साड़ी वालियां भी और जींस वालियां भी। सब के सब एकता कपूर के सीरियल से सीधे भागकर आए हुए से। इतने रिलीजस लोग या तो उन सीरियलों में देख लो, या फिर उस मंदिर के आगे। कल आखिर मैंने झांक कर देख ही लिया कि आखिर कौन से भगवान का निवास है वहां। देखा तो बिल्कुल उस ऐड की तरह शॉक लगा, शॉक लगा, शॉक लगा। और एकदम सीरियल वाले स्टाइल दिल में एको हुआ - नहींईईईई.... ये क्या? अभी तक तो सिर्फ हनुमान जी के बारे में सुना था। शनिदेव तुम भी? यू टू? भेजा घूमा था, वहां लगे बोर्ड की वजह से। आप खुद ही पढि़ए - लिखा है महिलाएं दूर से ही दर्शन करें, मूर्ति को हाथ न लगाएं। (ओ तेरा भला हो)
 
हनुमान जी ब्रह्मचारी देवता हैं। औरतों से दूर ही रहते हैं, ये तो पता था। अजी, पता क्या था एक दिन एक मंदिर में जाकर पुजारी जी ने फेस-टु-फेस बोल ही दिया। बच्चे को लेकर कनॉट प्लेस वाले हनुमान मंदिर जाने की जिद थी ममी जी की, तो चल दिए आशीर्वाद लेने। पुजारी जी ने बच्चा गोद में लिया, एक सेकंड को रुके और ठां करके पूछ डाला - लड़की तो नहीं? हमने फौरन कोरस में पूरे कॉन्फिडेंस से कहा - नहीं नहीं, लड़का है, लड़का है। पुजारी जी ने राहत वाली स्माइल दी और बच्चे को लेकर चल दिए दर्शन कराने।

एनीवे, उस दिन हनुमान जी के बारे में सॉलिड ज्ञान मिला था कि वह कितना सीरियसली फीमेल्स से दूर रहते हैं। लेकिन शनि देव आप भी। आपसे तो मुझे सिम्पथी थी। आपके ओवर एस्टिमेटिड खौफ की वजह से। साढ़ेसाती और उसका बुरा असर एंड ऑल दैट स्टफ। मगर आपने भी औरतों को इनफीरियर ही समझा है। इसका रिलीजस कारण क्या है, मैं उसमें पडऩा नहीं चाहती पर मुझे इनफीरियॉरिटी का अहसास हुआ।

पर आप कुछ जानते भी हो शनिदेव? और आप भी सुनो हनुमान जी... जिन औरतों से आप देवता लोग दूर भागते हो, वही तो आपकी असली फॉलोअर हैं, वही तुम्हारी टीआरपी बढ़ाती हैं और वही असली व्यूअरशिप देती हैं। क्योंकि पुरुष तो खुद देवता होता है (नो ऑफेंस, लेकिन होता तो है ही, पतिदेव कहते तो हैं कुछ लोग, और वो करवा चौथ के दिन तो देवत्व अपने पीक पर होता है, हालांकि उनकी टीआरपी भी लेडीज ही बढ़ाती हैं)। इन पुरुषों का बस चले तो आपको जीरो व्यूअरशिप वाला कोई टीवी प्रोग्राम बनाकर रख छोड़ें। यकीन नहीं तो पूछ लो किसी भी ऐवरेज पुरुष से। धर्म और भगवान के नाम पर लड़ाई तो कर लेंगे, लेकिन पत्नी और परिवार व्रता तुलसी टाइप बीवी जब ऑफिस से शाम को जल्दी घर आने को कहती है कि हवन रखा है और तुम्हें पूजा में बैठना है तो इन्हीं से पूछो इनके दिल पर कितनी छुरियां चलती हैं।

या फिर आप इनसे पूछो कि इनमें से कितने पर्सेंट पुरुष आपके या दूसरे किसी भगवान का व्रत रखकर रोज सुबह घंटी और शंख बजाते हैं। सर्वे करवाओ, पता लगाओ, कंपेयर करो। अरे व्रत तो छोड़ो, घर में टाइम पर खाना न मिले तो राजेश खन्ना से अमरीश पुरी के कैरक्टर में घुसने में दो मिनट से ज्यादा नहीं लगते इन्हें। और अगर तुम्हें फैक्ट्स नहीं मालूम तो लेडीज़ को ऐसे पोस्टर चिपकाकर इनफीरियर होने का अहसास क्यों कराते हो भगवान जी।

सोचो, मेरी मौसी को कैसा लगा होगा उस दिन। मौसी मेरी एकदम भक्तन हैं। घर में बाथरूम से बड़ा तो मंदिर बनवाया है। हर हफ्ते भगवान की एक नई मूर्ति मुंहमांगे दाम चुकाकर लाती हैं। एक बार गांव जाकर बडे मंदिर में बड़ी-सी मूर्ति स्थापित करने की ठान ली। शायद बल्लभगढ़ से लाई थीं देवी माता की संगमरमर की मूर्ति 50 हजार में। पूरे तामझाम के साथ अपने ससुराल पहुंचीं, भंडारा लगाया, गांववालों के लिए भोज प्लान किया। मंदिर में मूर्ति पहुंचाई। पुजारी जी और घर के सभी पुरुष मंदिर पहुंचे, मगर अरे ये क्या मौसी जी, आप कहां घुस रही हैं मंदिर के अंदर? बाहर ही रुकिए,  पढ़ी-लिखी लगती हैं, इसीलिए नहीं मालूम कि देवी माता की मूर्ति स्थापना के वक्त लेडीज़ नॉट अलाउड। (पता नहीं, अब ये कौन से कोर्स में पढ़ाया जाता है, जो पुजारी जी ने उन्हें पढ़ा-लिखा गंवार बताया)। एनीवे, आप तो बस ये सोचो कि कैसा वाला शॉक लगा होगा मौसी जी को, वही ऐड वाला जिसमें सबके बाल 90 डिग्री में खड़े हो जाते हैं।

इतना गुस्सा क्यों, वाय, काइकू गॉड? अरे, ये तो समझो कि ये औरतें आपसे कितना प्यार करती हैं। और वैसे भी गुस्सा तो राक्षसों का गहना होता है, तो टेक अ चिल पिल गॉड।

18.12.11

क्या लड़की केवल प्रेम-प्रसंग के लिए ही रह गई है


जब लोग महिला दिवस पर नारी अधिकारों को लेकर भाषण दे रहे थे और समानता का ढंका पीटा जा रहा था उसी समय एक सिरफिरे आशिक ने डीयू के रामलाल आनंद कॉलेज की स्टूडेंट राधिका तंवर की हत्या कर दी. खैर क्योंकि मामला देश की राजधानी का था, ऐसे में मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा और आखिरकार मुंबई से राधिका के कातिल को पकड़ लिया गया. सच्चाई अब लोगो के सामने है कि किस तरह विजय उर्फ राम सिंह कई सालों से राधिका को तंग करता आ रहा था, उसे लेकर ओवर पजेसिव भी था. यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी लड़की ने किसी सरफिरे के प्रपोजल को नकार दिया और इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी हो. महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी किसी लड़की से जुड़ा मामला सामने आता है तो दूसरे कारणों को देखने की बजाय पुलिस और यहां तक कि मीडिया भी प्रेम-प्रसंग की जलेबी छानने के लिए तैयार दिखता है. कुछ साल पहले की बात है. मेरे होम टाउन में मुझे एक महिला मिली जिसकी आठ साल की बच्ची लापता हो गई थी. मजदूर महिला और उसके पति का रो-रोकर बुरा हाल था. थाने में महिला ने अपनी आपबीती बताई कि उसकी आठ साल की बच्ची को खोजने के लिए पुलिस कोई काम नहीं कर रही है. हमसे उल्टे-सीधे सवाल किए जाते हैं. पुलिसवालों का कहना है कि मेरी बेटी का किसी से चक्कर रहा होगा, भाग गई होगी उसके साथ.
ऐसा अक्सर होता है. फिर चाहे वह रेप का मामला हो, अपहरण या हत्या का….अगर मामला लड़की से जुड़ा है तो यह मान लिया जाता है कि प्रेम प्रसंग का ही होगा. कुछ साल पहले यूपी में नौ साल की बच्ची के साथ रेप और उसके बाद हत्या की घटना को दबाने के लिए पुलिस ने यहां तक कह दिया कि नौ साल की यह बच्ची प्रेग्नेंट थी. मामला स्कूल एडमिनिस्टे्रशन से जुड़ा था. लड़की की मां ने न्याय की लड़ाई लड़ी और आखिरकार दोषी को सजा दिला दी. अगर लड़की है तो क्या उसके पास प्रेम-प्रसंग के अलावा और कोई काम ही नहीं रह गया है? यह कुछ ऐसे सवाल हैं जो अक्सर हमारे मन में घूमते हैं. लड़की का अगर किसी ने अपहरण कर लिया है तो पुलिस प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर ही तहकीकात करती है, महिला की हत्या हो गई हो तो मामला अवैध संबंध तक पहुंच जाता है. अपराध अगर किसी लड़के से जुड़ा हो तो दूसरे प्वाइंट्स पर भी जांच शुरु होती है, जबकि लड़की से जुड़े मामले को केवल प्रेम-प्रसंग से ही जोड़कर देखा जाता है. फिर चाहे वह आठ साल की बच्ची ही क्यों न हो.
दिनेश पारीक 

क्या इन टोटको से भर्ष्टाचार खत्म हो सकता है ? आप देखिए कि अन्ना कैसे-कैसे बयान दे रहे हैं? शरद पवार भ्रष्ट हैं। भ्रष्टाचार पर बनी जीओएम (मंत्रिसमूह) में फला-फलां और फलां मंत्री हैं। इसलिए इस समिति का कोई भविष्य नहीं है। पवार को तो मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए। पवार का बचाव करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर पवार के मंत्रिमंडल से बाहर हो जाने से भ्रष्टाचार