मैने बेटी बन जन्म लीया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

21.4.12

कन्या-भ्रूण

मत रोको माँ!
मुझे मिट जाने दो
ताकि
इस अग्निपरीक्षा से
गुजरना न पड़े मुझको,

मिट ही जाने दो
इस अबोली/ अदेखी को
ताकि
बार बार मिटने का दुःख
बाकी न रह जाए
तुम्हारी तरह!

मत रोको माँ!

अपनी कोख की तरफ बढ़ते
इन हत्यारे हाथों को,

अलबत्ता रोक लो
ये आंसू...
ये छटपटाहट
क्योकि-
इनमे तुम मुझे छिपा नहीं पाओगी
मैं
अपूर्ण ही सही पहचान ली गयी हूँ!!

30.12.11

देखना, कोई औरत भगवान को छू न दे

देखना, कोई औरत भगवान को छू न दे

मार्केट से लौटते वक्त उस मंदिर के आगे रोज मेरे पांव ठिठक जाते हैं। औरतें दीवानों की तरह भीड़ लगाकर वहां खड़ी होती हैं। सूट वालियां भी, साड़ी वालियां भी और जींस वालियां भी। सब के सब एकता कपूर के सीरियल से सीधे भागकर आए हुए से। इतने रिलीजस लोग या तो उन सीरियलों में देख लो, या फिर उस मंदिर के आगे। कल आखिर मैंने झांक कर देख ही लिया कि आखिर कौन से भगवान का निवास है वहां। देखा तो बिल्कुल उस ऐड की तरह शॉक लगा, शॉक लगा, शॉक लगा। और एकदम सीरियल वाले स्टाइल दिल में एको हुआ - नहींईईईई.... ये क्या? अभी तक तो सिर्फ हनुमान जी के बारे में सुना था। शनिदेव तुम भी? यू टू? भेजा घूमा था, वहां लगे बोर्ड की वजह से। आप खुद ही पढि़ए - लिखा है महिलाएं दूर से ही दर्शन करें, मूर्ति को हाथ न लगाएं। (ओ तेरा भला हो)
 
हनुमान जी ब्रह्मचारी देवता हैं। औरतों से दूर ही रहते हैं, ये तो पता था। अजी, पता क्या था एक दिन एक मंदिर में जाकर पुजारी जी ने फेस-टु-फेस बोल ही दिया। बच्चे को लेकर कनॉट प्लेस वाले हनुमान मंदिर जाने की जिद थी ममी जी की, तो चल दिए आशीर्वाद लेने। पुजारी जी ने बच्चा गोद में लिया, एक सेकंड को रुके और ठां करके पूछ डाला - लड़की तो नहीं? हमने फौरन कोरस में पूरे कॉन्फिडेंस से कहा - नहीं नहीं, लड़का है, लड़का है। पुजारी जी ने राहत वाली स्माइल दी और बच्चे को लेकर चल दिए दर्शन कराने।

एनीवे, उस दिन हनुमान जी के बारे में सॉलिड ज्ञान मिला था कि वह कितना सीरियसली फीमेल्स से दूर रहते हैं। लेकिन शनि देव आप भी। आपसे तो मुझे सिम्पथी थी। आपके ओवर एस्टिमेटिड खौफ की वजह से। साढ़ेसाती और उसका बुरा असर एंड ऑल दैट स्टफ। मगर आपने भी औरतों को इनफीरियर ही समझा है। इसका रिलीजस कारण क्या है, मैं उसमें पडऩा नहीं चाहती पर मुझे इनफीरियॉरिटी का अहसास हुआ।

पर आप कुछ जानते भी हो शनिदेव? और आप भी सुनो हनुमान जी... जिन औरतों से आप देवता लोग दूर भागते हो, वही तो आपकी असली फॉलोअर हैं, वही तुम्हारी टीआरपी बढ़ाती हैं और वही असली व्यूअरशिप देती हैं। क्योंकि पुरुष तो खुद देवता होता है (नो ऑफेंस, लेकिन होता तो है ही, पतिदेव कहते तो हैं कुछ लोग, और वो करवा चौथ के दिन तो देवत्व अपने पीक पर होता है, हालांकि उनकी टीआरपी भी लेडीज ही बढ़ाती हैं)। इन पुरुषों का बस चले तो आपको जीरो व्यूअरशिप वाला कोई टीवी प्रोग्राम बनाकर रख छोड़ें। यकीन नहीं तो पूछ लो किसी भी ऐवरेज पुरुष से। धर्म और भगवान के नाम पर लड़ाई तो कर लेंगे, लेकिन पत्नी और परिवार व्रता तुलसी टाइप बीवी जब ऑफिस से शाम को जल्दी घर आने को कहती है कि हवन रखा है और तुम्हें पूजा में बैठना है तो इन्हीं से पूछो इनके दिल पर कितनी छुरियां चलती हैं।

या फिर आप इनसे पूछो कि इनमें से कितने पर्सेंट पुरुष आपके या दूसरे किसी भगवान का व्रत रखकर रोज सुबह घंटी और शंख बजाते हैं। सर्वे करवाओ, पता लगाओ, कंपेयर करो। अरे व्रत तो छोड़ो, घर में टाइम पर खाना न मिले तो राजेश खन्ना से अमरीश पुरी के कैरक्टर में घुसने में दो मिनट से ज्यादा नहीं लगते इन्हें। और अगर तुम्हें फैक्ट्स नहीं मालूम तो लेडीज़ को ऐसे पोस्टर चिपकाकर इनफीरियर होने का अहसास क्यों कराते हो भगवान जी।

सोचो, मेरी मौसी को कैसा लगा होगा उस दिन। मौसी मेरी एकदम भक्तन हैं। घर में बाथरूम से बड़ा तो मंदिर बनवाया है। हर हफ्ते भगवान की एक नई मूर्ति मुंहमांगे दाम चुकाकर लाती हैं। एक बार गांव जाकर बडे मंदिर में बड़ी-सी मूर्ति स्थापित करने की ठान ली। शायद बल्लभगढ़ से लाई थीं देवी माता की संगमरमर की मूर्ति 50 हजार में। पूरे तामझाम के साथ अपने ससुराल पहुंचीं, भंडारा लगाया, गांववालों के लिए भोज प्लान किया। मंदिर में मूर्ति पहुंचाई। पुजारी जी और घर के सभी पुरुष मंदिर पहुंचे, मगर अरे ये क्या मौसी जी, आप कहां घुस रही हैं मंदिर के अंदर? बाहर ही रुकिए,  पढ़ी-लिखी लगती हैं, इसीलिए नहीं मालूम कि देवी माता की मूर्ति स्थापना के वक्त लेडीज़ नॉट अलाउड। (पता नहीं, अब ये कौन से कोर्स में पढ़ाया जाता है, जो पुजारी जी ने उन्हें पढ़ा-लिखा गंवार बताया)। एनीवे, आप तो बस ये सोचो कि कैसा वाला शॉक लगा होगा मौसी जी को, वही ऐड वाला जिसमें सबके बाल 90 डिग्री में खड़े हो जाते हैं।

इतना गुस्सा क्यों, वाय, काइकू गॉड? अरे, ये तो समझो कि ये औरतें आपसे कितना प्यार करती हैं। और वैसे भी गुस्सा तो राक्षसों का गहना होता है, तो टेक अ चिल पिल गॉड।

20.9.11

पुरुषनिर्मित सौन्दर्यकसौटी पर ही खुद को तोलती है औरतें

विचित्र तो यह है कि स्त्री की मुक्ति का अहसास होने के बावजूद आज भी स्त्री पुरुषनिधार्रित सौन्दर्यमानकों के खांचों में खुद को फिट करने की होड. में शामिल है।

आज भी उनका सौंदर्यबोध उनका सपना पुरुष की नज़रों में सुन्दर लगना ही है। उनकी चाहत है ऐसी देह, जो पुरुष को आकर्षित कर सके, जिस पर पुरुष मुग्ध हो जाए। ऐसी कसौटी जिस पर वह सराही जाये, जिसे पुरुषों ने ही गढ़ा है। यानी ३६.२४.३६ की गोरी, कोमल, नाज़ुक, नफीज़ दिखने वाली एक ऐसी देहयष्टि, जो पुरुषों को मुग्ध कर सके या उनमें हजारों में एक का स्वामी होने का आभास पैदा कर सके।

यूँ तो आकर्षित करने का इम्पल्स पशुओं में भी होती है लेकिन वह प्रकृति द्वारा प्रदत्त निधारित और निश्चित आचरण होता है। मनुष्य अपना आचरण खुद तय करता है, इसलिए स्त्री यदि अपने अनुकूल आचरण तय करती है, तो वह ज्यादा आत्मनिर्भर बन सकती है। देह का ही मामला लें। कामकाजी महिला को चुस्तदुरुस्त, हाजिर जवाब, हिलमिल कर काम करने का स्वभाव, सूचनाओं से लैस और साहसी होना जरूरी होता है, छुईमुई बनना नहीं। ऐसा होने पर कार्यस्थल पर वह पुरुषों में व्याप्त कामुक नजरों का मुकाबला ज्यादा मुस्तैदी से कर सकती है। यदि वह नाज़ुक, नफीज़ या फिगर के घेरे में ही सीमित रहे अथवा इसी चक्कर में रहे कि वह पुरुष की नज़र में कैसी लगती है, तो उसका काम प्रभावित होता है और बहुत से पुरुष उसके आश्रयदाता बनकर उसके बदले काम करने का प्रलोभन देकर, उसे अपने वश में करने का प्रयास करने लगते हैं।

आखिर स्त्रियों में भी, मर्दों द्वारा अपनी तुष्टि व आनंद के लिए गढ़ी गई एक तिलस्माई लेकिन कठपुतलीनुमा छवि वाली स्त्री की कसौटी यानी एक नाज़ुक , पतलीदुबली, गोरी, बड़े बड़े उरोज, गुदगुदे और बड़े बड़े नितम्ब, लम्बा कद, पतली कमर, लम्बी उंगलियां, छोटे पांव, लम्बी गर्दन, लम्बे व चमकदार बालों वाली स्त्री के प्रति सम्मोहन क्यों है? पुरुष एक ऐसी ही कमनीय स्त्री की कामना करता है और ऐसी ही स्त्री को अपनी अंकशायिनी बनने के काबिल समझता व मानता है। ऐसी ही स्त्री उसे आकर्षित करती है। ऐसी स्त्री उसकी अंकशायिनी तो बनती है पर प्रायः वह उसके आदर की पात्र नहीं होती। पुरुष भोगने के पहले और बाद में भी ऐसी सुन्दर स्त्री के चरित्र को प्रायः शंकालु और हेय नजरों से देखता है। वह उस परपुरुष को मोहने का आरोप तक लगा कर खुद को दोष मुक्त कर लेता है। इससे साफ ज़ाहिर है कि पुरुष एक कमजद्रोर स्त्री की ही कामना करता है की जिस पर वह हावी हो सके जिसे वह अपने वश में रख सके। किन्तु स्त्रीयों खुद को पुरुष अभीप्रिय छवि में फिट करने को आतुर रहती है। इसका जवाब स्त्री का पुरुषवादी मानसिकता से आतंकित होना ही है।

हांलांकि मुझे बाजारवादी मॉडल या फिल्मी दुनिया को ऐसी स्त्री से बिल्कुल ऐतराज नहीं है लेकिन उनके सौंदर्य का मापदंड पुरुष ने निर्धारित किया है। और पुरुष प्रायः केवल स्त्री की देह को देखता है, देहधारी की क्षमता और काबिलियत को नज.रअंदाज कर देता है। वह, यानी स्त्री कितनी गुणवान है, कितनी सामाजिक है, गुणवान या ईमानदार है, यह पुरुषों के लिए मायने नहीं रखता। बस कितनी मुग्धकारी तस्वीरसी लगती है वही उनकी कसौटी है। विडम्बना तो यह है कि अज्ञानवश अधिकांश स्त्रियाँ भी इसी पुरुष दृष्टी से ही सोचती हैं। सुन्दर लगना स्त्रियित्व तो क्या मनुष्य का गुण है पर सुन्दर वस्तु बनना जड़ता का प्रतीक है, जीवन्त मनुष्य का नहीं। स्त्राी जरूर सुन्दर लगे या सुन्दर लगने का प्रयास करे पर ,पुरुष के लिए भोग्या बनने के लिए नहीं बल्कि इसलिए कि सुन्दरता एक गुण है, विशेषता है स्त्री का सुन्दर व आकर्षक लगना उसका स्वभाव है, गुण है एक मानवीय बोध है, जिसे आत्मसात किया जाना चाहिये वस्तु मान कर भोगना नहीं। अजीब विडम्बना है कि पुरुष ने स्त्री का मानक ऐसा गढ़ा है, जिसमें वह कमज़ोर व पराश्रित दिखती है। ऐसी नाजुक कि बिना पुरुष के सहारे आगे ही न बढ सके। किन्तु स्त्री ने पुरुष के लिए जो मानक गढ़ा है वह ठीक इसके उलट है। इसलिए हर पुरुष स्त्री के समक्ष खुद हृष्ट पुष्ट, बलिष्ठ व चुस्त दुरुस्त दिखने की चेष्टा करता है चूंकि स्त्रियों ने उसके लिए ऐसा ही मानक गढ रखा है! यानी ऐसा पुरुष जो उसे वश में रख सके। यही वह ग्रन्थि है जो सदियों से स्त्री के अवचेतन में उसके पोरपोर में ठूंसठूंस कर भरी जाती रही है कि उसे पुरुष के अधीन उसके वश में ही रहना है। स्त्री को अपने अर्न्तमन की यही गांठ खोलनी है और इसी से उसे मुक्त होना है।

हालांकि ये मानक व्यक्तिगत रुचि के अनुसार बदले भी हैं और बदल भी रहे हैं। पर प्रचारित प्रसारित व समाज में आदर्श केवल ऊपर वर्णित मानकों को ही माना गया है। किन्तु अब स्त्री पुरुष के सब मानदण्डों व नजरियों को बदलने की जरूरत है।

दरअसल स्त्रियों को खुद में अन्तेर्द्रिष्टि पैदा करनी होगी अधिकांश स्त्रियाँ पुरुष दृष्टि से ही ग्रस्त हैं। अभी तक स्त्रियाँ खुद भी दूसरी स्त्री को एक स्त्री के रूप में देखने की क्षमता हासिल नहीं कर सकीं हैं, इसीलिए वे स्त्री होने के नाते दूसरी स्त्री की त्रासदी को नहीं समझ पातीं। सासबहू का विवाद ऐसी ही सोच का परिणाम है। वे रिश्तों के संदर्भ में ही दूसरी औरत को समझती हैं। मां भी बेटी को बेटी यानी सन्तान के नाते ही पहचानती है और बेटी मां को मां के रिश्ते के नाते। दोनों एकदूसरे को एक औरत होने के नाते नहीं समझतीं। जिस दिन यह सोच निर्मित हो जाएगी, उस दिन स्त्री अपनी मुक्ति की आधी लडाई जीत लेगी।

सन्तान का मोह भी स्त्री को गुलाम बनाता है। ऐसा लगता है जैसे स्त्री ने ही सारी ममता का ठेका ले रखा है। पुरुष क्यों नहीं सन्तान के मोह में पडता? वह भी तो पिता होता है। सारा दायित्व औरत पर ही क्यों ? ये प्रश्न जवाब खोजते हैं।

18.12.10

मैने बेटी बन जन्म लीया

मैने बेटी बन जन्म लीया,
मोहे क्यों जन्म दीया मेरी माँ
जब तू ही अधूरी सी थी!
तो क्यों अधूरी सी एक आह को जन्म दीया,
मै कांच की एक मूरत जो पल भर मै टूट जाये,
मै साफ सा एक पन्ना जिस् पर पल मे धूल नजर आये,
क्यों ऐसे जग मै जनम दीया, मोहे क्यों जनम दीया मेरी माँ,
क्यों उंगली उठे मेरी तरफ ही, क्यों लोग ताने मुझे ही दे
मै जित्ना आगे बढ़ना चाहू क्यों लोग मुझे पिछे खीचे!
क्यों ताने मे सुनती हू माँ,मोहे क्यों जन्म दीया मेरी माँ?

5.3.10

As We Know, Online Income Today Is A Rapidly Growing Phenomenon On The Internet

As we know, online income today is a rapidly growing phenomenon on the internet. There are many different types and kinds. Start from the program work from home, PTC, PTR, HYIP, etc.. All of it, is basically a program that aims to get income online. There are also ways to sell items such as software or other physical items. However, in recent years, according to a survey on the internet, online program income is more than 90% is a program of fraud, a term popular on the internet called a scam program. So people who intend to gain income from the internet to be deceived and lost a lot of money.
However, many people also are a very significant benefit financially, which means that there are many people who earn an income online and not by way of tricking people but to provide services and products that are beneficial to everyone. one of which is a product that I offer this, which is software that is useful for people who want it.

क्या इन टोटको से भर्ष्टाचार खत्म हो सकता है ? आप देखिए कि अन्ना कैसे-कैसे बयान दे रहे हैं? शरद पवार भ्रष्ट हैं। भ्रष्टाचार पर बनी जीओएम (मंत्रिसमूह) में फला-फलां और फलां मंत्री हैं। इसलिए इस समिति का कोई भविष्य नहीं है। पवार को तो मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए। पवार का बचाव करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर पवार के मंत्रिमंडल से बाहर हो जाने से भ्रष्टाचार